Bombay High Court Recruitment 2025 के तहत क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी और स्टेनोग्राफर सहित कुल 2381 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार Bombay High Court Bharti 2025 में रुचि रखते हैं, वे कृपया इस भर्ती से संबंधित पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। इसमें पात्रता ,आवेदन शुल्क , आयु सीमा , वेतन , चयन प्रक्रिया और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी: 08 दिसंबर 2025
- आवेदन प्रारंभ: 15 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 05 जनवरी 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 05 जनवरी 2026
- फॉर्म संशोधन (Correction): निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
- एडमिट कार्ड: बाद में सूचित की जाएगी
- परीक्षा तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
- परिणाम तिथि: बाद में घोषित की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- Gen/ OBC/ EWS: ₹1000/-
- SC/ ST/ PWD: ₹1000/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करें या ई-चालान के जरिए ऑफलाइन जमा करें।
आयु सीमा (Age Limit) : आवेदन के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC आदि) के लिए उम्र में उन सरकारी नियमों के अनुसार छूट।
भर्ती (recruitments):
कुल पद: 2381
भर्ती के लिए पद (Posts included):
| पद का नाम | रिक्तियाँ |
|---|---|
| क्लर्क (Clerk) | 1,382 |
| चपरासी / हमाल / फराश | 887 |
| ड्राइवर (Driver) | 37 |
| स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) | 56 |
| स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) | 19 |
| कुल | 2,381 |
शैक्षिक योग्यता: बॉम्बे हाई कोर्ट की विभिन्न भर्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। क्लर्क पद के लिए स्नातक (ग्रेजुएट) होना और टाइपिंग की क्षमता आवश्यक है। चपरासी पद के लिए मराठी पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना जरूरी है। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास वैध एलएमवी लाइसेंस और गाड़ी चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के लिए स्नातक के साथ शॉर्टहैंड 80 wpm और टाइपिंग 40 wpm की गति आवश्यक है। वहीं, स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के लिए शॉर्टहैंड 100 wpm और टाइपिंग 40 wpm की क्षमता होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों जैसे लिखित परीक्षा, कौशल (स्किल) परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।
वेतन: क्लर्क को मासिक 29,200 से 92,300 रुपये तक, स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) को 49,100 से 1,55,800 रुपये तक, और स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियमानुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
| सूचना / लिंक का विवरण | लिंक |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) | Click Here (15 दिसंबर 2025 से सक्रिय) |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | Click Here |
| होमपेज (Homepage) | Click Here |